ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

 


विदिशा । ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में जीआरपी थाने के एएसआई अन्नीलाल पटेल ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.30 बजे 28 साल का एक युवक खरीफाटक के पास रेलवे किमी क्रमांक 890/27 के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें थीं। उसका रंगा सांवला था। वह नीले रंग की टी-शर्ट, पीली बनियान और कत्थई पेंट पहने हुए था। प्राथमिक इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां से उसे रात में ही हमीदिया हास्पिटल भोपाल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे अभी मरच्यूरी में रखा गया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post