आज 60 हजार के पार हो जाएगा सैंपलिंग का आंकड़ा, रोज 700 से ज्यादा ले रहे सैंपल

 

आज 60 हजार के पार हो जाएगा सैंपलिंग का आंकड़ा, रोज 700 से ज्यादा ले रहे सैंपल

विदिशा । जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में कोरोना से रोजाना 30 से ज्यादा मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को भी जिले में 33 व्यक्ति कोरोना से पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 20 संक्रमित व्यक्ति जहां विदिशा शहर में मिले हैं, वहीं बासौदा में 6, कुरवाई में 2, सिरोंज में 2 लटेरी में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। 

जिले में अब तक कोरोना से संक्रमण से 2811 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2455 लोग जहां स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 303 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें से एक नई मौत गुरुवार को ही दर्ज हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिले में सैंपलिंग का आंकड़ा बढ़कर 59851 पर पहुंच गया है। 

शुक्रवार तक सैंपलिंग का आंकड़ा 60 हजार को पार कर जाएगा। जिले में अब तक हुई कुल सैंपलों की जांच में से 56188 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जिले में अब रोजाना होने वाली सैंपलिंग और जांच बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को 823 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आई, वहीं 772 संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गुरुवार की स्थिति में एक भी सैंपल की जांच पैंडिंग नहीं थी।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post