दूसरों को देते हैं नसीहत, खुद नहीं कर रहे अमल

 


मास्क न लगाने पर पुलिस कर्मी तो लोगों का चालान काट रहे है, लेकिन वहीं कुछ पुलिस कर्मी खुद बिना मास्क लगाए ड्यूटी कर रहे हैं। शहर में गुरुवार को कई जगह पुलिसकर्मी बगैर मास्क के दिखे। एंबुलेंस चालक भी बगैर मास्क के ड्यूटी करते दिखा। दूसरी ओर जिला प्रशासन की लगातार अपील व फटकार के बाद भी बिना मास्क लगाए कई दुकानदार सामान बेच रहे हैं। यही नहीं, सैकड़ों ग्राहकों और बाइक सवार युवकों का भी यही हाल रहा। इस महीने कोरोना के संक्रमण में तेजी आई और रफ्तार भी पकड़ ली है। कोरोना का संक्रमण जितनी तेजी से बढ़ रहा है, लापरवाही भी उतनी अधिक पब्लिक कर रही है। गुरुवार को दिन में बाजार में भीड़ रही। बिना मास्क लगाए कई बाइक नजर आए।

नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन:

शहर में कई जगह भीड़ रही। शहर में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। शहर के बड़ा बाजार, तिलक चौक, माधवगंज आदि क्षेत्र में अधिकतर लोग बगैर मास्क के घूमते रहे।

गाइड लाइन का पालन करें सभी: 

सीएमएचओ डॉ केएस अहिरवार का कहना है कि प्रशासन द्वारा लगातार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने आदि गाइड लाइन पालन करने के लिए निर्देशित भी किए जा रहे हैं। लेकिन लोग लापरवाही बरतते हुए इसे जरुरी नहीं समझ रहे हैं। जबकि लोगों को गंभीरता से गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। बगैर मास्क के लोग घर से बाहर ना निकलें।

कार्रवाई: 40 लोगों से वसूले 4500 रुपए

गुरुवार को मास्क ना पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। बस स्टैंड और सब्जी मंडी में 40 लोगों की रसीद काटी गई। इन लोगों से 4500 रुपए की वसूली की गई। कार्रवाई नायब तहसीलदार अंकिता यदुवंशी और नगर पालिका उपयंत्री अशोक राय ने की।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post