सीएम अपनी घोषणा के पालन में मुआवजा राशि किसानों के खाते में भेजें: विधायक

विधायक शशांक भार्गव ने प्रमुख सचिव मप्र शासन कृषि विभाग को पत्र लिखकर मांग की है कि वर्ष 2020-21 में खरीफ की फसल सोयाबीन, उड़द, मूंग आदि में कीट प्रकोप से शत प्रतिशत क्षति हुई है। मप्र विधानसभा उपचुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि खरीफ की फसल में हुई क्षति का शत प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा एवं जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर क्षति का आकलन भी करा लिया गया था। लेकिन विधानसभा उपचुनाव होने के इतने दिन बाद भी किसानों के खातों में अभी तक क्षतिपूर्ति राशि नहीं भेजी गई है। 

सीएम अपनी घोषणा के पालन में मुआवजा राशि किसानों के खाते में भेजें: विधायक
source : google


वर्तमान में बोवनी का समय चल रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से तत्काल मदद की आवश्यकता है। सरकार का दायित्व बनाता है कि वह अपनी घोषणा के पालन में 7 दिवस के भीतर भीतर क्षतिपूर्ति की राशि किसानों के खाते में जमा कराए अन्यथा किसानों के हित में कांग्रेस पार्टी आन्दोलन करेगी जिसकी नैतिक जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post